{"_id":"595fe3e34f1c1ba75a8b4615","slug":"61499456483-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार व बैंच के बीच मधुर सम्बंध जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार व बैंच के बीच मधुर सम्बंध जरूरी
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बेंच के बीच मधुर संबंध जरूरी : संगीता
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के परिचय एवं स्वागत समारोह में सिविल जज संगीता शर्मा ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंधों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी भी अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा। सिविल जज जूनियर डिवीजन बुढ़ाना के कई माह से खाली चल रहे पद पर संगीता शर्मा ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा शुक्रवार को परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने अपना परिचय दिया। संगीता शर्मा ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी ओर से किसी भी अधिवक्ता को शिकायत का मौका नहीं मिलेेगा। नए अधिवक्ताओं को सीखने का पूरा मौका और सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में बार संघ के अध्यक्ष अशोक राठी सहित बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।