फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   61 people including BJP district president corona infected

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 61 लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
61 people including BJP district president corona infected
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 61 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मेरठ के सुभारती कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच के उपरांत उनकी पत्नी सहित दो परिजन भी पॉजिटिव मिले हैं। उधर, जनपद के एक मरीज की मेरठ में कोरोना से मौत हो गई, जबकि 61 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जिला कारागार के 18 बंदी भी शामिल हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने जांच कराई, तो वो कोरोना पॉजिटिव मिले। परिवार में पत्नी समेत दो परिजन भी संक्रमित मिले। पार्टी जिलाध्यक्ष को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी पुष्टि की। साथ ही उनके संपर्क में आए भाजपाइयों और लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। विजय शुक्ला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर भाजपाइयों में हड़कंप मचा है। उधर, शहर निवासी कोरोना पीड़ित मरीज की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड के प्रोटोकॉल के तहत शव का यहां श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिले के मृतकों की संख्या अब 28 हो गई है। दूसरी ओर, 61 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके परिजन भी शामिल हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के अनुसार इनमें 18 बंदी जिला कारागार के हैं। चरथावल के दस, जानसठ के दो, खतौली का एक, प्रेमपुरी के तीन, कृष्णापुरी में तीन, घेरखत्ती नई मंडी में तीन, आदर्श कालोनी में एक, सिंचाई विभाग में एक, सुभाषनगर में एक, पारसनाथ में दो, बुढ़ाना में तीन, मोरना में एक, आनंदपुरी में तीन, गांधी नगर में एक , बचन सिंह कालोनी में एक मरीज आया है। 39 मरीज ठीक हुए हैं। अब टोटल केस 1246 हो गए हैं, जिसमें से 933 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। अभी भी 292 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

परिवार के छह सदस्यों को होम क्वारंटीन किया
चरथावल। रविवार को कस्बे में एक परिवार के आठ सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। वहीं कुटेसरा में एक युवक पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार में दो बुजुर्ग सदस्यों को हायर सेंटर भिजवाया है। छह सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया। इसी परिवार का एक सदस्य शनिवार में भी पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के शेखजादगान शर्की में रहने वाले कारोबारी परिवार के कुल नौ सदस्य पॉजिटिव मिलने के बाद सात को घर में आइसोलेट किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया परिवार सात महिलाओं सहित आठ लोगों की संक्रमित मिले हैं। प्रभावित परिवार की पूरी गली को रेड जॉन एरिया घोषित करने के लिए पुलिस विभाग को सूचित किया है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे की गलियों में सैनिटाइज कराया गया। इससे पूर्व इसी मोहल्ले से सटे दूसरे में मोहल्ले में एक परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed