{"_id":"5dcc48e78ebc3e5b167b3a60","slug":"550-lamps-lit-in-gurudwara-sahib-devband-news-mrt4534251179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब में जलाए गए 550 दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब में जलाए गए 550 दीपक
विज्ञापन
गुरूद्वारा साहिब में गुरूपर्व के उपलक्ष्य में 550 दीपक जलाती संगत
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा साहिब में जलाए गए 550 दीपक
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में सहयोग करने वाली संगतों को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगतों ने 550 दीपक जलाकर गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार की रात्रि गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम में ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु जी ने ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ का संदेश देकर पूरी मानव जाति का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कलियुग में भटक रहे जीवों को शांति से जीवन जीने का जो मार्ग दिखाया वह सदियों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। इससे पूर्व ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, ज्ञानी नितिन सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, चन्नी बेदी, जितेश बतरा आदि ने गुरबाणी गायन कर संगतों को निहाल किया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस मौके पर कुलभूषण छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सेठी, श्याम लाल भारती, दिलबाग सिंह उप्पल, डॉ. गुरदीप सिंह सोढ़ी, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, बनारसी दास, सचिन छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह बेदी, सन्नी-मन्नी सेठी, जसवंत सिंह, अजय निझारा, राजेश अनेजा, हैप्पी रतड़ा आदि मौजूद रहे।