फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवा शक्ति आतंक के खिलाफ एकजुट हो: आर्यवेश

युवा शक्ति आतंक के खिलाफ एकजुट हो: आर्यवेश

Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवा शक्ति आतंक के खिलाफ  एकजुट हो: आर्यवेश
युवा शक्ति आतंक के खिलाफ एकजुट हो : आर्यवेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता और एकता के लिए एकजुट होकर आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करें। शहीद सैनिकों का बलिदान देश कभी नही भूलेगा। टाउनहाल में पुलवामा के वीर सैनिकों की स्मृति में राष्ट्रीय स्वाभिमान यज्ञ में जिले की समस्त आर्य समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि देश की रक्षा में शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। महर्षि दयानंद और आर्य समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में देश में स्वाधीनता की क्रांति मशाल जलाई थी। युवा शक्ति आतंक के खिलाफ एकजुट हो। देश की एकता, अखंडता, संस्कृति को विदेशी ताकतें नष्ट नही कर सकती। शहीदों के जीवन चरित्र से राष्ट्र प्रेरणा ले। आर्य समाज का समाज सुधार आंदोलन आगे बढ़ेगा, तभी बुराइयों का विनाश होगा। आर्य समाज के अनुयायी अपनी श्रेष्ठ पहचान बनाए। संगीत आर्या ने भजन प्रस्तुत किया। यज्ञमान सत्यप्रकाश त्यागी सपत्नीक तथा ब्रह्मा देवव्रत रहे। स्वामी योगानंद, आचार्य गुरुदत्त आर्य, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश आजाद, सत्येंद्र आर्य, कस्तूर सिंह स्नेही, रणवीर आर्य, गजेंद्र सिंह राणा, मिनोचा खंडेलवाल, आरपी शर्मा, आनंद पाल सिंह आर्य, मंगत सिंह, राजेश आर्य, दीपक त्यागी, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह मलिक, शिव कुमार धीमान, सत्यमुनि, मांगेराम वर्मा, राम सिंह धीमान, ब्रजवीर सिंह, राकेश ढींगरा, नीरज राणा, कांता देवी, बबीता, इंदु भल्ला , पूर्ण चंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. महावीर सिंह ने किया। आर्य समाज गांधी कालोनी और नई मंडी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed