{"_id":"5c758a71bdec224b7a555bcb","slug":"51551207025-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोपाड़ा में युवती का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोपाड़ा में युवती का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोपाड़ा में युवती का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में सोमवार की सुबह भाई ने इज्जत के नाम पर छोटी बहन के सीने में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हत्या करने के बाद भाई ने खुद को तमंचे सहित पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा देर शाम को ही गांव के श्मशान घाट पर युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा निवासी भाई आदेश पुत्र ओमवीर सिंह पाल अपनी छोटी बहन के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से बेहद नाराज था। सोमवार की सुबह आदेश अपनी छोटी बहन को घर से बाइक पर बैठाकर थाने में बयान दिलाने के लिए कहकर चला था। आदेश ने गांव के बाहर बहन के सीने में दो गालियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आदेश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पिता ने आदेश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी आदेश को जेल भेज दिया था। सोमवार की शाम को ही पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव में पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर देर शाम को ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।