{"_id":"5c743a8fbdec2273923c308f","slug":"51551121039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल की जांच शुरू, तलब किया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल की जांच शुरू, तलब किया रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक नकल की जांच शुरू, तलब किया रिकार्ड
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में सामूहिक नकल मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीडीओ अर्चना वर्मा ने पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। किन परिस्थितियों में यहां परीक्षा केंद्र बनाया गया यह जांच का अहम बिंदु है। डीआईओएस और कार्यालय के स्टाफ की भूमिका की भी जांच होगी। इस मामले में कई पर गाज गिरना तय है।
22 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में एसटीएफ ने छापा मारा था। यहां द्वितीय पाली के भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। इस मामले में नकल माफिया समेत 17 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। डीएम अजय शंकर पांडे ने मामले की विभागीय जांच सीडीओ डा. अर्चना वर्मा को सौंपी है। सोमवार को सीडीओ ने डीआईओएस कार्यालय से बोर्ड परीक्षा से संबंधित दस्तावेज तलब कर लिए। जनता इंटर कॉलेज बाढ़ को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए की गई कागजी कार्रवाई के पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं। पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। क्या इसके विरोध में कोई शिकायत हुई थी। यदि शिकायत हुई तो फिर उस पर कार्रवाई क्या की गई? शिकायत के बावजूद परीक्षा केंद्र क्यों बनाया गया? इसकी भी पूरी जांच की जाएगी। इसके अलावा अन्य संदिग्ध परीक्षा केंद्रों से संबंधित रिकार्ड भी तलब किया गया है। बताया जाता है कि चार-पांच दिन में जांच पूरी हो जाएगी। जांच के बाद कई पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
सक्रिय रहा अमला, केंद्र से भेजी गई सेल्फी
मुजफ्फरनगर। सामूहिक नकल का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासनिक अमले को बोर्ड परीक्षा में लगा दिया है। स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सक्रिय किया गया है। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान पूरा अमला सक्रिय रहा। सीडीओ के अलावा एडीएम, एसडीएम भी केंद्रों पर पहुंचे। स्टेटिक्स और सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों पर पहुंचकर सेल्फी भेजने के निर्देश दिए गए। स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में कापियां जमा कराईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी कापियां जमा होने के दौरान कई सेंटरों पर पहुंचे।
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज बाढ़ में पकड़ी गई सामूहिक नकल के मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय और परीक्षा केंद्र से संबंधित रिकार्ड तलब कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर डीआईओएस कार्यालय से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी - अर्चना वर्मा सीडीओ, मुजफ्फरनगर