{"_id":"61004a848ebc3ee90d4dd755","slug":"5155-people-got-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt549319443","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 5155 लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 5155 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
झांसी रानी चौक पर आयोजित टीकाकरण कैम्प कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 5155 लोगों ने कराया टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। जनपद में 5155 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए अपना टीकाकरण कराया है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 5155 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 28 टीकाकरण केंद्रों पर 3338 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 2623 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 715 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 1817 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। उन्होंने बताया कि बुधवार यानि आज जिले में 35 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
शहर में वैक्सीनेशन के शिविरों में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वैक्सीन लगवाने को लोगों की लाइनें लग रही हैं। नुमाइश मैदान में मंगल बाजार के व्यापारियों के लिए लगे कैंप का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल राजेश पराशर, रमेश चौधरी ने संयुक्त रुप से किया। भाजपा नेता विजय वर्मा, नमीष चंदेल, कपिल पाल एवं शोभित के सहयोग से एसएस पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल जनकपुरी में एक फ्री कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुखदर्शन सिंह बेदी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, विजेंद्र पाल, श्रीमोहन तायल, रेनू गर्ग जिला मंत्री ने किया। झांसी रानी उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में झांसी रानी, नेहरू मार्केट में लोगों को प्रथम डोज लगाई गई। शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने किया। संयोजक विक्की चावला, नदीम अंसारी, संजय मदान ने व्यवस्था बनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नमन गर्ग, हरप्रीत सिंह सनी, चुन्नीलाल सुनेजा, अमरजीत सिडाना, अशोक कंसल, सुनील, राजदेव आदि मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई केस नहीं मिला। 1256 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जो सभी नेगेटिव है। मंगलवार को एक मरीज स्वस्थ्य हुआ। अब जनपद में क ोरोना के मात्र चार मरीज रह गए है। उन्होंने कहा कि फिर भी जनपद वासियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।