{"_id":"5c606d6dbdec22738442b17d","slug":"51549823341-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका का वसंत रखा, बच्चों ने खूब उड़ाई पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका का वसंत रखा, बच्चों ने खूब उड़ाई पतंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका का वसंत रखा
मीरापुर। ज्ञान की देवी मां सरस्वती के जन्मदिन वसंत पंचमी के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। पंडित धर्मदत्त शर्मा ने पर्व के महत्व को बताया। मुख्य यजमान बीपी सिंह तथा उर्मिला सिंह रहे। कीर्तिभूषण शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, हाजी महबूब आलम, दीपक कृष्णात्रेय, बलजीत सिंह, नाहर सिंह, राजेंद्र रस्तोगी, जवाहरलाल सुखीजा आदि ने आहुति दी। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उधर, बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में मां सरस्वती तथा विद्यालय संस्थापिका बसंती देवी के जन्मोत्सव पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
सामाजिक कार्यों के लिए आगे आएं
मीरापुर। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक विशाल हाल का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन जिला उपभोक्ता फोरम जनपद मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार गुप्ता ने हाल का शिलान्यास करने के बाद कहा कि समाज के समृद्ध लोगों को सामाजिक कार्यों के लिये आगे आना चाहिये। सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, अशोक सिंघल, जयपाल सिंह, डॉ हरीश गौतम, देवीचन्द, अजय अग्रवाल, रोहित संगल, रविंद्र कुमार, रामकुमार शर्मा, आभा गुप्ता, रूपा कौल, पंडित वासुदेव शर्मा, नरेशीलाल आदि उपस्थित रहे।
गन्ने का भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि मिल ने चालू पेराई सत्र का 27 जनवरी से दो फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 20 करोड़ 30 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों के जरिए बैंकों को भेज दिया है।