फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहीद उधम सिंह की देशभक्ति से प्रेरणा लें

शहीद उधम सिंह की देशभक्ति से प्रेरणा लें

Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शहीद उधम सिंह की देशभक्ति से प्रेरणा लें
शहीद ऊधम सिंह की देशभक्ति से प्रेरणा लें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहीद ऊधम सिंह की 119 वीं जयंती पर उनकी वीरता, देशभक्ति और बलिदान को याद किया गया। सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह ने कहा कि नागरिक अपने मतों का सही प्रयोग करें। ऐसे प्रतिनिधियों को संसद में भेजे जो निर्बल, शोषित की आवाज बनें।

वहलना चौक स्थित गणेश वाटिका में शहीद ऊधम सिंह सेना के निर्देशन में आयोजित समारोह में पूर्व आईएएस आरके सिंह ने कहा कि उपेक्षित समाज के वोटों पर सांसद और विधायक बने प्रतिनिधि भी उनके उत्पीड़न, शोषण की आवाज नहीं बनते हैं। आजादी के 71 साल बाद भी गरीबों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। वैज्ञानिक जबर सिंह ने कहा कि धार्मिक गुलामी का त्याग करें और बच्चों का रुख स्कूलों की ओर करें। डॉ सतीश प्रकाश ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन वृत्त की चर्चा की। गाजियाबाद से आए प्रोफेसर आरके गौतम ने कहा कि वोट के सही इस्तेमाल से ही व्यवस्था बदलेगी। युवा शांति के रास्ते पर ही चलें। कवियत्री विज्या, मनोज भारती, रवि गौतम, राकेश मेडियन, अतर सिंह बावरा, सुरेश कुमार, गोपाल, प्रज्ञा, प्रोफेसर हरकेश, डॉ अमन कुमार, नितिन तेजियान, अशोक श्रावस्ती, रुपचंद, राजबल राणा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता शहीद उधम सिंह के पौत्र जीत सिंह एंव संचालन प्रदीप मौर्या ने किया। संस्था के अध्यक्ष विकास मेडियन, डॉ राकेश मेडियन अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed