फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में कार्यक्रम

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में कार्यक्रम

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में कार्यक्रम
मीरापुर। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल में बच्चे सेंटा क्लॉज बने। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। शिक्षक नवाब अहमद, विद्यालय समिति के चेयरमैन पंडित सुशील शर्मा, प्रबंधक अनुभव शर्मा, प्रिया शर्मा व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने सभी को बधाई दी। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तक्ष, जगजीत, अक्षिता, अदीबा व जेहरा ने क्रिसमस के महत्व को दर्शाने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लवप्रीत कौर व ग्रेसी ने जिंगल बेल की प्रस्तुति दी। निदेशक बीपी सिंह, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन


एकजुट होकर काम करें किसान-मजदूर
मीरापुर। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसान मजदूरों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। गांव कैथोड़ा में रालोद नेता हाजी महबूब आलम के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अजीत राठी ने कहा कि श्रीराम मंदिर को भाजपा भावनात्मक मुद्दा बनाती है। तारिक अहमद, वकार जैद, परवेज आलम, महबूब, अश्विनी चौधरी, समीर आलम, रामपाल, अरविंद कुमार, जाबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मीरापुर। भुम्मा अड्डा चौराहे पर 22 दिसंबर को भैंसा-बुग्गी व एंबुलेंस के बीच हुई भिड़ंत के मामले में गांव भुम्मा निवासी अमोघ ने अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी एंबुलेंस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed