{"_id":"5c0ac191bdec2241ab339578","slug":"51544208785-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में कोहरा और ठिठुरन बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में कोहरा और ठिठुरन बढी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन के साथ कोहरे का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है। सुबह के समय घने कोहरे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान यहां 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिसंबर के महीने का असर लोगों को दिखाई देने लगा है। न्यूनतम तापमान यहां बीते चार दिनों से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। शुक्रवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि और सुबह-शाम की ठंड से आम आदमी जहां सीधे प्रभावित हो रहा है, वहीं दिन में भी ठिठुरन की स्थिति बनने लगी है। शुक्रवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। नौ बजे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे के चलते लोगों को दुपहिया और चौपहिया वाहनों की रोशनी जलाकर निकालना पड़ा। ठंड का प्रभाव यहां बाजार पर भी पड़ रहा है। बाजार अब 11 बजे तक खुल रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लोग अपने घर से देरी से निकल रहे हैं। सुबह के समय लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। इसके अलावा ठंड के चलते ही गरीबों का बादाम कही जाने वाली मूंगफली की डिमांड बढ़ गई है। शाम के शहर के मुख्य चौराहों पर मूंगफली की ठेलियां सज रही है। मूंगफली के साथ रेवड़ी और गजक की बिक्री हो रही है।