{"_id":"5bc78568bdec2269b1698754","slug":"51539802472-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
खतौली। गांव भैंसी में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में 20 अक्तूबर को बुढ़ाना में होने वाली जाट महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने समाज के लोगों से जाट महासम्मेलन में अधिक से अधिक पहुंचने पर बल दिया।
बुधवार को गांव भैंसी में जिलाध्यक्ष प्रमोद अहलावत के आवास पर हुई बैठक में बुढ़ाना में होने वाले जाट महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई तथा जाट समाज से महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा व केेंद्र में जाटों को आरक्षण नहीं दिया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाटों की सभा कर भाजपा का विरोध करने का आह्वान किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार समझौता कर अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। बैठक में अंकुश मलिक, मोहित मलिक, रविंद्र राठौर, राहुल, विनोद, कंवरपाल, अमित, गौरव अहलावत, मोहित चहल, भोपाल सिंह, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसानों ने सत्याग्रह का निर्णय लिया
खतौली। सर्वजातीय तिसंग बावना समिति ने गन्ना भुगतान न होने पर सत्याग्रह का निर्णय लिया है।
बावना समिति के प्रबंधक भुल्लन सिंह ने बताया कि भुगतान को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल के प्रबंधक डा. अशोक कुमार से मिला। किसानों ने जब गन्ना भुगतान के संबंध में बात की तो प्रबंधक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद किसानों ने सत्याग्रह का निर्णय लिया। मिल तथा प्रशासनिक अधिकारी भुगतान के विषय में स्पष्ट कार्य योजना सहित किसानों को आश्वस्त कर सके।