{"_id":"5bb50925867a557fe9787003","slug":"51538591013-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुकान का शटर उखाड़ कर हजारों की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुकान का शटर उखाड़ कर हजारों की नगदी चोरी
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। कस्बे में मंगलवार की रात चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
कस्बे में बुढ़ाना रोड पर गांव पलड़ी निवासी सचिन पुत्र राजेश की सैनी सबमर्सिबल स्टोर के नाम से दुकान है । पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में स्थित गल्ले में रखे 21 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह दुकान पर गया तो उसे अपनी दुकान का शटर उखड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसने देखा कि उसकी दुकान में गल्ला खुला हुआ है और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। उसने इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों के अलावा पुलिस को दी।
कुटबा के जंगल में गोकशी पकड़ी
शाहपुर। पुलिस ने गांव कुटबा के जंगल में छापामार कर एक क्विंटल मांस के अलावा गोकशी के उपकरण बरामद करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि हरसौली पुलिस चौकी प्रभारी अनित यादव को सूचना मिली कि गांव कुटबा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ बताए स्थान पर पहुंचे और घेराबंदी करने के साथ कार्रवाई करते हुए मौके से 90 किलो मांस के अलावा गोकशी के उपकरण बरामद किया। इसके अलावा तीन आरोपी अनीस उर्फ लाल्ला पुत्र इस्लामुदीन , जाहिद पुत्र उमरू , अख्तर पुत्र जुम्मा निवासी हरसौली को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अरशद पुत्र इब्राहिम मौके से भागने में सफल हो गया । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोरी समाज का सम्मेलन सात को होगा
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में आयोजित कोरी समाज की बैठक धर्मपाल सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान कोरी समाज के अध्यक्ष बलराज सिंह ने बताया कि कोरी समाज हिंदू बुनकर का सम्मेलन सात अक्तूबर को मेरठ के परतापुर के जेपी रिसोर्ट में होगा। सम्मेलन को अनुसूचित जाति व जनजाति के अध्यक्ष ब्रजलाल सिंह व प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहरलाल उर्फ मन्नू कोरी संबोधित करेंगे। बैठक में समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर समाज के नेताओं के विचारों को सुनने का आह्वान किया गया। इस दौरान धर्मपाल सिंह, अमित कुमार , नरेश कुमार , मदन पाल , बलराज आर्य , मांगेराम आदि मौजूद रहे ।