{"_id":"5bb50618867a554f1e03ee4d","slug":"51538590232-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में कला प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में कला प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
वंशिका जैन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज में किसानों की समस्याओं पर आधारित कला प्रतियोगिता में मेपल्स अकादमी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से लेकर 12 के छात्र-छात्राओं माज, सौम्या व वंशिका जैन ने प्रतिभाग किया। सभी छात्रों ने उत्तम कला चित्रों का निर्माण किया। वंशिका जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वंशिका द्वारा बनाए गए चित्र के सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया और प्रथम स्थान के साथ साथ पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कला अध्यापक दिनेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर ताइक्वांडो की प्रतियोगिता में भी विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता मिलेनियम पब्लिक स्कूल मेरठ में आयोजित कराई गई। इसमें कक्षा 12 की छात्रा हर्षी ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त कुणाल, कार्तिक व तरुण को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इनका मार्गदर्शन खेल प्रतियोगिता रेनू तोमर व ज्योति द्वारा किया गया तथा सलमान व आशीष ने सहयोग प्रदान किया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल व विपिन संगल ने बधाई दी तथा प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा दी।