फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जागरुकता रैली के साथ स्वच्छता पखवाडे का समापन

जागरुकता रैली के साथ स्वच्छता पखवाडे का समापन

Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जागरुकता रैली के साथ स्वच्छता पखवाडे का समापन
जागरूकता रैैली के साथ स्वच्छता पखवाडे़ का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सामाजिक योगदान के लिए शपथ दिलाई। साथ ही जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा एक से पंद्रह सितंबर तक आयोजित किया गया। पखवाड़े का शुभारंभ एडिशनल प्रिंसीपल मोनिका गर्ग ने किया। इस दौरान एक सितंबर को स्वच्छता शपथ के साथ किया गया था। पखवाडे़ के अंतर्गत शपथ, जागरूकता, वृक्षारोपण, स्वच्छता सहभागिता, हाथ धुलना, व्यक्तिगत स्वच्छता, जन सहभागिता, स्वच्छता प्रदर्शनी, स्वच्छ जल, जल संचय एवं पत्र लेखन विषयों पर अलग अलग दिनों में प्रतियोगिताएं हुई। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य जीबी पांडेय एवं एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कई प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पांडेय ने इस दौरान विद्यार्थियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थी हाथों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सहयोग के लिए सहभागिता की अपील करने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां और पोस्टर बैनर लिये थे। रैली अंत में विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed