{"_id":"5b9d519a867a557ecc3275ea","slug":"51537036698-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में स्वच्छता अभियान को लेकर शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में स्वच्छता अभियान को लेकर शपथ ली
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। पीएम मोदी की ओर से 15 सितंबर से स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शपथ ली गई। स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अनुज सहरावत ने किया। इस मौके पर भाजपाइयों, चिकित्सकों और समस्त स्टाफ ने केंद्र में झाडू़ लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
शनिवार को केंद्र में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें अनुज सहरावत ने कहा कि पीएम मोदी का मकसद भारत को स्वच्छ बनाना है। अगर जगह जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी तो भयंकर बीमारियों के फैलने का खतरा भी नहीं होगा। गालिबपुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि अगर आपको बीमारियों से बचना है तो इसके लिए आपको अपने घर और आंगन को स्वच्छ रखना होगा। गंदगी फैलने से ही लोगों में बीमारियां फैलती हैं। इस मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर सभी ने शपथ भी ली। डॉ. अनिरुद्ध, महिला चिकित्सक बबीता, डा. विकास, फार्मेसिस्ट अंजुम, कैलाश, वासु आर्या, नरेश आदि स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।