{"_id":"5b9ab4fb867a557ed33fc20c","slug":"51536865531-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। तहसील में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर एवं क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देेते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बजरंग दल 28 सितंबर को हाइवे पर जाम लगाकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। एक ज्ञापन सीओ को सौंपा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं किसान काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियों से नगर के मुख्य मार्गों से नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भैंसी कट से भंगेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खराब है। सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। जानसठ रोड पर फ्लाई ओवर की सड़क बिलकुल टूट चुकी है। पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों से पैसे लिए बिना उनका कार्य नहीं होता है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनहित की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 28 सितंबर को बजरंग दल कार्यकर्ता हाइवे पर जाम लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुुरू करेंगे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन सीओ डा. राजीव कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान ग्राम अध्यक्ष मोनू अहलावत, विनय अहलावत, विक्रांत, सागर, बालेंद्र, राहुल, मांगेराम, शिवम, अमित, सचिन, सतेंद्र, चांदबीर, प्रहलाद सिंह, भोपाल, शरणवीर मुखिया, अंकुर, सुभाष, अर्जुन, कर्मवीर, विवेक, मुकेश, अंकित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।