{"_id":"5b941677867a557ea52f226e","slug":"51536431735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाईजरों व बीएलओ पर लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाईजरों व बीएलओ पर लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
काम में लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई
खतौली। तहसील में एडीएम सियाराम मौर्य ने मतदाता सूची में नए नामों के शामिल किए जाने के अभियान को सफल बनाने के लिए सुपरवाइजरों व बीएलओ की बैठक ली। एडीएम ने स्पष्ट चेताया कि इस अभियान में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शनिवार को तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने कहा कि जिन युवक व युवतियों की 18 वर्ष की उम्र पूरी हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए तथा जो लोग बाहर चले गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से काटे जाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने का काम करेंगे। इस अभियान को लेकर लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई अवश्य की जाएगी। बैठक में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी व तहसीलदार भगत सिंह भी मौजूद रहे।