{"_id":"5b917be2867a557ed62a432a","slug":"51536261090-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में व्यवहारिक और सामाजिक ज्ञान जरुरी: एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में व्यवहारिक और सामाजिक ज्ञान जरुरी: एडीएम
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जीवन में व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान जरूरी: एडीएम
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान में लायंस क्लब की अमूल्य सेवाएं हैं। शिक्षा के साथ व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान आवश्यक है।
भोपा रोड स्थित एक होटल में लायंस क्लब उन्नति के समारोह में एडीएम ने शिक्षक डॉ आरके मित्तल, डॉ मुकेशचंद, धारा रतन, अलका जैन, रेनू गोयल को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता रीना अग्रवाल एवं संचालन सीए अजय अग्रवाल ने किया। सचिव अतुल ऐरन ने संस्था के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। चेयरमैन डॉ विवेक कुमार, अमित गर्ग, रेनू गुप्ता, नवनीत गर्ग, राकेश गर्ग, संदीप संगल, सीए मनीष बंसल, तिलकराम, मुकुल गोयल, रुमा अग्रवाल, नीतू गोयल, सुनीता कंसल, हिमांशु गुप्ता, सचिन गोयल, पीयूष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बलजीत कौर आदि मौजूद रहे। क्लब द्वारा प्राथमिक विद्यालय अलमासपुर को आठ कुर्सी एवं दो पंखे भेंट किए गए। उधर, रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार, पुष्प गुच्छ एवं ग्रीटिंग कार्ड भेंट किेए। छात्र शान एवं छात्रा अदिति ने भारतीय संस्कृति की गरिमा में कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। निदेशिका निशा त्यागी ने कहा कि बच्चे अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम से शिक्षा क्षेत्र में आगे बढे। संचालन अनुराधा शर्मा ने किया। केशवपुरी स्थित सनबीम स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। निदेशक राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य मंजू ने बच्चों को महापुरुषों और शहीदों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।