{"_id":"5b2e998a4f1c1bae6e8b9a02","slug":"51529780618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने सर्वे में गड़बड़ी हुई तो पर्यवेक्षक पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने सर्वे में गड़बड़ी हुई तो पर्यवेक्षक पर कार्रवाई होगी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने सर्वे में गड़बड़ी सहन नहीं
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने शनिवार को गांव फिरोजपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि एक मई से 30 जून तक गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा मिल क्षेत्र के गांव के सभी किसानों के गन्ने का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाना है। यदि गन्ना सर्वे कार्य में कोई गड़बड़ी पाई गई तो सीधे गन्ना पर्यवेक्षक के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसीलिए गन्ना पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण कार्य समझते हुए खेतों पर जाकर पूरी ईमानदारी से सर्वे के कार्य को पूरा करें। इसके बाद प्रधान प्रबंधक ने गांव धीराहेड़ी, निरगाजनी, दौलतपुर आदि गांवों के जंगल में सर्वे के कार्य निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गन्ने की अच्छी पैदावार लेने के लिए नई-नई प्रजातियों की बुवाई करें। अपने खेत की मिट्टी की जांच समय रहते कराएं। इस मौके पर गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार, इडीपी मुकेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह आदि मोजूद रहे।