{"_id":"5b1190a54f1c1ba16e8b5bca","slug":"51527877797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की जनजागरण को लेकर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की जनजागरण को लेकर पंचायत
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। भाकियू की जनजागरण अभियान के चलते एक पंचायत गांव काजीखेड़ा में अरविंद प्रधान के आवास पर हुई।
पंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि आज केंद्र व यूपी में भाजपा की सरकार है। किसान अपनी फसल के भुगतान के लिए परेशान है। जबकि युवा पीढ़ी व नौजवान नागरिक आज के समय में बेरोजगार है। भाजपा ने किसानों व युवा पीढ़ी को ठगने का काम किया है। जिसका परिणाम उसको किसानों, नौजवानों ने उपचुनाव में दिखा दिया है। कोई भी पार्टी अगर किसानों के लिए युवा पीढ़ी को दरकिनार करेगी। उसको किसान और नौजवान दर किनार कर देंगे। 2019 के चुनाव में किसान और नौजवान बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इस दौरान पंचायत में मौजूद किसानों व युवाओं को भाकियू की सदस्यता दिलाई गई तथा संदीप मलिक को भाकियू का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से चरथवाल ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा, अंकित मालिक, राजेंद्र, सतपाल मलिक, बाबू, महिपाल, भूरा, धीरज लाटीयान समेत काफी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।