{"_id":"5adb91384f1c1b85028b5d05","slug":"51524339000-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर सजाई पेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर सजाई पेटिंग
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस सतरंगे कलर से शानदार पेंटिंग सजाई। नौनिहालों ने आकर्षक और हरी ड्रेस में पेड़ लगाने का संदेश दिया। शनिवार को स्कूल प्रांगण में शुभारंभ प्रबंधक विनेश त्यागी और प्रवीण त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। केजी बच्चे पृथ्वी और पेड़ पौधों की पोशाक में आकर्षण का केंद्र रहे। अलकनंदा, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा समेत चारों सदनों के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर विचार रखें और भूमि के संरक्षण के लिए जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने पोस्टर और वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने पृथ्वी के बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। पंकज त्यागी, अर्जुन शर्मा, विनीत त्यागी का सहयोग रहा।
खेलकूद में ओवेश और जैनब अव्वल
चरथावल। आईजी पब्लिक स्कूल में आयोजित माउंटेड ड्यू द्वारा आयोजित गेम इवेंटस में बच्चों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में ओवेश और बालिका वर्ग में जैनब ने बाजी मारी। पंजा प्रतियोगिता में अनस और जैनब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्सा खींच में कक्षा-10 की टीम विजेता रही और कक्षा नौ के खिलाड़ी उप विजेता बनें। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रचना सिंह, डायरेक्टर आसिफ, प्रबंधक, रूबी आसिफ, मौजूद रहे।