फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकायों के 10 वार्डो में चलेगा ‘ग्राम स्वराज अभियान’

निकायों के 10 वार्डो में चलेगा ‘ग्राम स्वराज अभियान’

Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
निकायों के 10 वार्डो में चलेगा ‘ग्राम स्वराज अभियान’
निकायों के 10 वार्डो में चलेगा ‘ग्राम स्वराज अभियान’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 39 गांवों के साथ अब जनपद की निकायों के दस वार्डों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। सरकार की 16 योजनाओं से इन गांवों और वार्डो को आच्छादित किया जाएगा।

कलक्ट्रेट सभागार में अभियान के संबंध में ली बैठक में डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के तहत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, दो मई को किसान कल्याण दिवस और पांच मई को आजीविका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिन निकायों के वार्डों को शामिल किया गया है, उनमें मुजफ्फरनगर, सिसौली, शाहपुर, जानसठ, भोकरहेडी, मीरापुर और पुरकाजी के वार्ड एक को शामिल किया गया है। खतौली, चरथावल और बुढ़ाना में वार्ड दो को योजना में शामिल किया गया। इन सभी वार्डों में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएगी। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला येाजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पेंशन योजना आदि अभियान के तहत पूर्ण संतृप्त किया जाएगा। डीएम ने कहा कि अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के निरीक्षण को केंद्र सरकार से पर्यवेक्षक आ रहे है, जो अपनी रिपेार्ट तैयार करेंगे। उन्होंने सभी ईओ को अपनी निकायों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। निकायों का गंदा पानी नदी और तालाबों में न जाने पाए। उन्होंने कहा कि गंदे पानी के निस्तारण के लिए तालाब से पहले चार बड़े गड्ढे बनवाए जाएं, ताकि उन गड्ढों में पालीथिन अन्य कूड़ा करकट आ जाए और तालाब में साफ पानी जाए। ईओ नगर पालिका मुजफ्फरनगर को दो दिन के अंदर सीवर ट्रीटमेटं प्लांट चालू कराने के निर्देश दिए। शहर और कस्बों के सभी चौराहों का विस्तार कराया जाए। जैम पोर्टल से सभी सामानों का क्रय किया जाए। एडीएम प्रशासन हरीशचन्द्र, जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त ईओ, एटूजेड के प्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed