{"_id":"5ab69ef04f1c1bc4758b74cc","slug":"51521917680-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सहूलियत देते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथियां बढ़ा दी है। अब 10 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भर जाएंगे। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। कई कोर्स के परीक्षा सही प्रकार से खुल नहीं सके थे, इससे छात्र-छात्राएं परेशान थे।
मुख्य वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होते ही विवि प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल की सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षाएं आयोजित कराएगा। इसको लेकर परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। पहले विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 16 से 24 मार्च तक निर्धारित की थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए। कई कोर्स के फार्म खुले तो उनमें फीस जमा नहीं हो सकी है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने फार्म भरने की तिथि बढ़ाने केआदेश जारी किए हैं। क्योंकि मार्च के अंतिम दिन बैंकों में अवकाश रहेगा, ऐसे में छात्र-छात्राओं की फीस जमा होने में दिक्कत होगी। अब विवि से जुड़े कालेजों में संचालित यूजी-पीजी के प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फार्म 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे। जबकि कालेजों में फार्म जमा कराने के लिए 12 अप्रैल तक का समय दिया गया है। कालेजों अपने स्तर से फार्म की जांच-पड़ताल कर 14 तक यूनिवर्सिटी में फार्म जमा कराएगा।