{"_id":"5a96f3b64f1c1b28428b7f71","slug":"51519842230-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मशीन लेकर भाग गया कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मशीन लेकर भाग गया कंडक्टर
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
होली पर्व के मद्देनजर बसों में भीड़ बढ़ गई है। इसके साथ ही परिवहन के यातायात निरीक्षक भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को चेकिंग के दौरान परिचालक अफसरों के हाथ से टिकट मशीन लेकर भाग गया। व्यवस्था बिगड़ने पर यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भिजवाया गया। उधर, डिपो में भी 60 से अधिक चालक-परिचालक अनुपस्थित दर्ज किए गए हैं, इन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई के लिए चेताया गया है।
डिपो की एक बस सहारनपुर रूट पर गई थी। इस मार्ग पर परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक जांच के लिए तैनात थे। जनपद से जाने वाली एक बस की टीम ने गांव लाखनौर के रास्ते पर चेकिंग की। इस पर बस में तैनात परिचालक गौरव कुमार से यात्रियों और टिकट संबंधी पूछताछ की गई। अधिकारी कार्रवाई कर ही रहे थे कि चालक-परिचालक बस लेकर भाग निकले। बाद में बस को नागल चेकपोस्ट पर रोक कर जांच की गई। यहां से परिचालक गौरव कुमार अधिकारियों के हाथ से ईटीआईएम (टिकट मशीन) लेकर भाग गया। इसके चलते टिकट संख्या की जांच नहीं हो सकी। बाद में इस बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस बाबत सहायक यातायात निरीक्षक प्रेमचंद, ब्रह्मसिंह ने एआरएम बीपी अग्रवाल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इसके अलावा भी होली की विशेष स्कीम लागू होने के बाद भी चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं लौट सके हैं। बुधवार को डिपो में 6 नियमित परिचालक, 26 संविदा तथा 30 चालक गैरहाजिर रहे हैं। इनकी वीएआई ने रिपोर्ट बनाकर एआरएम को सौंपी है।