{"_id":"5a94562b4f1c1bb2208bb720","slug":"51519670827-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाएं त्यौहार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाएं त्यौहार: डीएम
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाएं त्योहार: डीएम
मुजफ्फरनगर।
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों का दायित्व है कि यह होली को शांति और सौहार्द के वातावरण में खुशी से मनाएं। जनपद की परंपरा रही है कि सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शरीक होते हैं। होली का पर्व एक-दूसरे को आपस में जोड़ने का पर्व है।
जिला पंचायत के सभागार में होली पर्व को लेकर बुलाई गई दोनों समुदायों के लोगों की बैठक में डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों एवं समाज के प्रतिष्ठित एवं मौजिज्ज लोग सहयोग करें तो कहीं भी कोई विवाद नहीं होगा। डीएम ने कहा कि आपसी सहमति से ही रंग डालें और केमिकल युक्त रंगों से बचें। रंग डालते समय बुजुर्गों, मरीजोें का ध्यान रखा जाए। महिलाओं से छेड़खानी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संयम बरतें और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। संवेदनशील स्थानों पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना से त्योहारों को मनाया जाता है। अधिकारी संवेदनशील होकर अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगे और क्षेत्र के मौजिज्ज व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्राप्त करेंगे और उनके संपर्क में रहेंगे। ग्रामीण चौकीदारों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, कोई बात होती है, तो अधिकारियों को सूचित करेंगे। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि अराजक तत्वों की सूची तैयार कर ली गई है, जो शरारत कर सकते हैं। ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। होली के त्योहार पर किसी भी हालत में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 100ं डायल अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस चौकसी रखेगी। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी एसडीएम क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ निरंतर भ्रमण पर रहेंगे। डीएम ने नगर पालिका के ईओ को कडे़ निर्देश दिए कि वे होली के पर्व के मद्देनजर साफ सफाई का कार्य पूर्ण कराएं। कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। बिजली विभाग को लगातार आपूर्ति के निर्देश दिए गए। सीएमओ को भी निर्देश दिए कि डॉक्टरों की टीम होली के पर्व पर तैनात रहेगी और एम्बुलेंस भी क्रियाशील रखी जाए। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, सीओ के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।