{"_id":"5a90637b4f1c1bb2208bae47","slug":"51519412091-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से घर में लगी भयंकर आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से घर में लगी भयंकर आग
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। दधेडू खुर्द गांव में बिजली आने से हुए शॉर्ट सर्किट से लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। कमरे में रखी नगदी भी जल गई।
शुक्रवार देर शाम दधेडू गांव के जुबेर पुत्र मुख्तियार के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कमरे में फ्रीज के कंप्रेशर का सिलेंडर फटने से उसमें रखे घी ने आग पकड़ ली। आग से कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर रखे फ्रीज, वाशिंग मशीन, बर्तन, कपड़े और संदूक में रखा सामान नष्ट हो गया। दो दिन पूर्व पीड़ित जुबेर ने पोपलर के पेड़ बेचे थे, उनके भुगतान की नगदी भी संदूक में थी, जो जलकर राख हो गई। नगदी में जले हुए एक लाख के नोट बताए गए हैं। इसके अलावा बच्चों की अंक तालिका और जरूरी कागजात भी जल गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मशक्कत की। राजस्व विभाग के लेखपाल लोकेश कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान हुए सामान का आंकलन किया।