{"_id":"5a8b18d04f1c1bef7b8b84ef","slug":"51519065296-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सिग्नल फेल, ट्रेनों का संचालन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सिग्नल फेल, ट्रेनों का संचालन थमा
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर समेत कई ट्रेनें प्रभावित
मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी-रोहाना क्षेत्र में रेलवे के सिग्नल फेल हो गए। इससे ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल सके, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। पैसेंजर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों जहां-तहां रोका गया। इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सिग्नल व्यवस्था सही हो सकी।
दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल पर 24 घंटे में करीब 50 ट्रेन गुजरती है। सोमवार को बामनहेड़ी और रोहना क्षेत्र में अचानक सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई। रेलवे ट्रैक पर आने वाली ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल सके। इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान कोच्चीवली एक्सप्रेस ट्रेन को रोहाना रेलवे स्टेशन, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर को देवबंद, चेेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन को रोहाना के बीच खड़ी करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे का संचालन शुरू हो सका। बता दें कि शनिवार को रोहाना क्षेत्र में ट्रैक पर पानी उतर आया था। जिससे रेलवे का संचालन कई घंटे तक ठप रहा।