फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टिकौला शुगर मिल दूसरे दिन भी बंद रहा

टिकौला शुगर मिल दूसरे दिन भी बंद रहा

Fri, 09 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
टिकौला शुगर मिल दूसरे दिन भी बंद रहा
मीरापुर। मिल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण टिकौला चीनी मिल दूसरे दिन भी बंद रहा। पेराई कार्य ठप होने से कुछ किसानों ने हड़ताली कर्मचारियों पर हड़ताल वापस लेने का भी दबाव बनाया।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल के कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में आठ फरवरी से हड़ताल पर हैं। मिल के समक्ष कर्मचारियों ने टिकौला मिल परिसर से बाहर दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर गांव पुट्ठी में धरना दिया है। धरनास्थल पर कर्मचारियों के समर्थन में काफी ग्रामीण भी एकत्र हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि मिल प्रबंधन वेज बोर्ड के अनुसार वेतन न देकर कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मिल प्रबंधन अथवा जिला प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने की आवश्यकता नहीं समझी। किसान नेता प्रमोद तंवर ने कहा कि मिल कर्मचारियों का आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व धरनास्थल पर आकर आंदोलित कर्मचारियों को उत्तेजित करने का प्रयास कर रहा है। करीब 10 बजे टिकौला चीनी मिल से संबंधित दर्जनों किसान धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलित कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने के लिए बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की सी कहासुनी भी हुई। रामराज पुलिस ने वार्ता करने आए किसानों को मौके से हटाया। आंदोलित कर्मचारियों का आरोप है कि मिल प्रबंधन जानबूझकर कुछ अपने खास किसानों को धरनास्थल पर भेज कर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश कर रहा है। मांगे पूरी होने पर हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर रविंद्र कुमार तंवर, नवीन कुमार, आलोक शर्मा, सुखवीर सिंह, राहुल कुमार, प्रमोद तंवर, वीरेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, रोहित, मान्धाता मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


बस की टक्कर से दादा-पोती घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर के जैन धर्म कांटे के सामने बस की टक्कर से बाइक दादा-पोती घायल हो गए। पुलिस ने भागदौड़ कर बस चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को मेरठ उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुल्हेडी निवासी कुंवरपाल अपनी 12 वर्षीया पोती हनी को दवाई दिलाकर मीरापुर से वापस बाइक से गांव जा रहा था। जैन धर्म कांटे के सामने बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक अमरसिंह निवासी देवल को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया। घायल बालिका के पिता अनुज कुमार ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed