{"_id":"5a46937f4f1c1b686a8bc8a2","slug":"51514574719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान सदैव भक्तों की करते हैं रक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान सदैव भक्तों की करते हैं रक्षा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। नगर पंचायत ऑफिस के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल जीवन की विभिन्न क्रीड़ाओं की विस्तृत व्याख्या की।
माखन चोरी के संदर्भ में कहा कि भगवान ने माखन चोरी के माध्यम से भक्तों के हृदय की बात जानने का संदेश दिया है। उन्होंने भक्त मीरा, नरसी भक्त, जयदेव, रविदास और गणिका आदि की कथाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सच्चे मन से प्रभु को स्मरण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान गोवर्धन पूजा और 2100 दीपों से आरती की गई। आरती के उपरांत 56 प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया गया। मुरादाबाद से आए हरि संकीर्तन मंडल के राकेश ग्रोवर और उनके साथियों ने भजन संध्या प्रस्तुत की। जगमोहन सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, विनोद राजवंशी, नीरज शारदा, लोकेश आढ़ती आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम मंदिर का वार्षिकोत्सव
मीरापुर। श्रीराम सुंदर परिवार के 18वें वार्षिक उत्सव पर श्रीराम मंदिर पंजाबी कालोनी में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। सामूहिक महामृत्युंजय जाप, चाक्षुषी विद्या, वेदी पूजन, कनक धारा पूजन तथा पुत्रदा एकादशी कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम शुक्रताल के प्रखर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ध्रुवदत्त शर्मा के सानिध्य में हुए। विकास राठौर और सुमित वर्मा मुख्य यजमान रहे। व्यवस्था में मुनेश शुक्ल, मुकेश चौधरी, रजनीश रस्तौगी, वासुदेव शर्मा, प्रदीप महोश्वरी, रोहताश आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
चार आरोपी थमे
मीरापुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी असलम करीब तीन माह से गौकशी के एक मामले मे फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मोंटी तिराहे से गिरफ्तार किया। योगमाया मंदिर के निकट जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने साजिद, शहजाद और नौशाद को गिरफतार किया। इन लोगों से पुलिस ने 3550 रुपये और ताश बरामद किए।
बाइक सवार घायल
मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी महबूब बाइक से रामराज से मीरापुर आ रहा था। कैथोड़ा के निकट हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही भैंसा-बुग्गी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में महबूब घायल हो गया।
दानिश नगराध्यक्ष बने
मीरापुर। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राकिब कुरैशी ने मीरापुर के मोहल्ला नवाब पट्टी निवासी दानिश मलिक को युवजन सभा मीरापुर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विद्युत लाइन हटवाने की मांग
मीरापुर। ग्राम पंचायत कैथोड़ा की प्रधान शकीला ने विद्युत विभाग के जेई को पत्र लिखकर मुकल्लमपुरा में एक धार्मिक स्थल और नई बस्ती के ऊपर से जा रही विद्युत आपूर्ति लाइन को हटवाने की मांग की है। पत्र में बताया कि लाइन के तार टूटने से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।