फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं के समूहों को लाभान्वित करें

महिलाओं के समूहों को लाभान्वित करें

Thu, 28 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के समूहों  को लाभान्वित करें
महिलाओं के समूहों को लाभान्वित करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम प्रियदर्शी ने कहा कि बैंकर्स लोन आवेदनों को पेंडिंग न रखें। जिन आवेदनों में सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, उन्हें स्वीकृत करेें। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि प्राईवेट बैंकों को भी सरकारी योजनाओं के लक्ष्य आवंटित करें।

कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैंकर्स की बैठक में डीएम ने कहा कि महिलाओं के अधिक से अधिक समूह बनाकर उन्हें लाभान्वित करना है। बैंक ऐसी योजना बनाएं कि इन ग्रुपों का मार्केटिंग लिंक बनाया जा सके। इसके साथ ही समाज कल्याण द्वारा सोशल कम्पोनेंट प्लाट के अंतर्गत दीनदयाल योजना के 1074 आवेदनों के सापेक्ष 242 आवेदन स्वीकृत किए गए। इस योजना के अंतर्गत 50 हजार से एक लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। डीएम ने आवेदन पत्र लंबित रखने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए एलडीएम से कहा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित ब्रांच मैनेजरों को निर्देशित करें कि प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लें, जिससे पात्र लाभार्थी लाभान्वित हो सके। पीएमईजीपी योजना की समीक्षा करते हुए जनपद में बड़ी यूनिटों की स्थापना कराने के निर्देश दिए। जिससे बड़ी संख्या में पात्र बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने यूनिटों में अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार देंगे। इस योजना में 180 लक्ष्य के सापेक्ष 90 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बैंकर्स को यह भी निर्देश दिए कि किसानों से ओवर डाक्यूमेंशन न कराया जाए, इससे उनके समय की बर्बादी होती है और धन का अपव्यय भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed