फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूलों में नन्हें-मुन्नों ने मनाया क्रिसमस

स्कूलों में नन्हें-मुन्नों ने मनाया क्रिसमस

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में नन्हें-मुन्नों  ने मनाया क्रिसमस
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस का पर्व स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सज-धज कर स्कूल पहुंचे। स्कूलों के शिक्षकों ने क्रिसमस पर्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। मैरी क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राएं सराबोर नजर आए। सर्वप्रथम कक्षा पांच के छात्रों ने क्रिसमस कैरोल गाया, जिसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशु के जन्म की झांकी दर्शाई, जिसमें यूसुफ, मरियम, परियां और फरिश्ते उन्हें शुभाशीष देते हुए नजर आ रहे थे। सभी किरदारों में बच्चों ने सराहनीय कार्य किया। ये झांकियां बेहद मनमोहक लग रही थी। नईमंडी के स्माल वंडर्स में भी ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया गया। युविका और आकर्ष की प्रस्तुति सराही गई। डायरेक्टर मधु जैन ने बच्चों को प्रभु यीशु के बारे में बताया। रुड़की रोड स्थित एसएसके पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे का आयोजन हुआ। बच्चों ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सविता महेंद्रा एवं रामप्रसाद शर्मा ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया। अजब सिंह मेमोरियल भौरा कलां में क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों को उपहार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य टीना चौधरी ने पर्व का महत्व बताया। एसडी ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी। देवांश ने सेंटा क्लाज बनकर उपहार बांटे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed