{"_id":"5a3ea2294f1c1b8e698c3819","slug":"51514054185-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त रजवाहा की पुलिया निर्माण की मांग को लेकर तहसील में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए बताया कि जानसठ रोड के रजवाहा की पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुलिया से भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से जाम लग जाता है। इतना ही नहीं शुगर मिल में गन्ना ले जाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों और भैंसा बुग्गियों के रजवाहा में गिरने का खतरा बना रहता है। जनहित में इस रजवाहा पुलिया का निर्माण कराना बहुत जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूराम कटारिया, सरदार मंजीत सिंह, इजहार अहमद, राजेंद्र सैनी, मेहराज अली, प्रहलाद सिंह राणा, मोहम्मद सबी, संजय तोमर, नीरज शर्मा, बीडी आर्य, रवि कढ़ली, कृष्ण कुमार, अरुण सैनी, कंवरपाल, नितिन कुमार, नरेंद्र, ललित कुमार, अंकित सैनी, सोनू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।