{"_id":"5a36bb1a4f1c1b9f678c1f8c","slug":"51513536282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में दिव्या ने गोल्ड मेडल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण अफ्रीका में दिव्या ने गोल्ड मेडल जीता
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में महिला पहलवान दिव्या सेन ने न्यूजीलैंड की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। दिव्या के गोल्ड मेडल जीतने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में 15 से 17 दिसंबर तक कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में कई देशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी महिला पहलवान दिव्या सेन ने भारत की ओर से भाग लिया। दिव्या ने 68 किलोग्राम वर्ग में पहली कुश्ती में नाइजीरिया की अंतरराष्ट्रीय पहलवान बेलिसिंग को हराया। फाइनल मुकाबले में दिव्या ने न्यूजीलैंड की पहलवान मिचिल्ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। दिव्या के पिता सूरज ने यह जानकारी दी। दिव्या सेन द्वारा गोल्ड मेडल जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहुंचने पर दिव्या का भव्य स्वागत किया जाएगा।