फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राशन डीलर का चुनाव रद्द करने की मांग

राशन डीलर का चुनाव रद्द करने की मांग

Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर का चुनाव रद्द करने की मांग
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव रियावली नंगला के ग्रामीण बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में ग्रामीणों ने तहसीलदार को हस्ताक्षरित ज्ञापन दिया। बताया कि उनके गांव में 12 दिसंबर को राशन डीलर का चुनाव होना था। आरोप है कि एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव आदि बिना किसी सूचना के मंगलवार को दो बजे गांव में पहुंचे। गांव में बिना एलान करवाए कुछ लोगों की मौजूदगी में चुनाव संपन्न करा दिया। गांव वालों को पता चला तो उन्होंने मौके पर जाकर इसका विरोध किया। मगर, उनकी बात नहीं सुनी गई। गांव वालों ने इस चुनाव को अवैध बताते हुए दोबारा चुनाव करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महमूद, शोएब, राजू, आबिद, गुलफाम, साबिर, अफसर, हसरत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed