फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू

अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू

Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू
अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
श्रीराम कालेज में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं। मानव अधिकारों में हर वो अधिकार और कर्तव्य शामिल है, जिससे मनुष्य की जीविका का उद्देश्य पूरा होता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किए।

शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के विधि विभाग के डीन डॉ राजेश कुमार गर्ग, डीएवी कालेज के प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र शर्मा, अधिवक्ता अमीर अहमद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ गर्ग ने कहा कि मानव अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने कहा कि मौलिक अधिकार हमारे संविधान में है। डॉ शैलेंद्र ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान छात्र फरमान, छात्रा सानिया जेहरा, अतिशय जैन, अदीब रईस त्यागी, छात्रा इकरा परवीन ने अनेक विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत कर अतिथियों को प्रभावित किया। मंच का संचालन आंचल अग्रवाल प्रवक्ता ने किया। इस दौरान पूनम शर्मा, संजीव कुमार, मोहित कुमार शर्मा, प्रशांत चौहान, जीनत, आंचल अग्रवाल, सबिया खान, रीतू चौधरी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed