फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर की गलियों में दिखने लगा चुनाव का खुमार

शहर की गलियों में दिखने लगा चुनाव का खुमार

Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर की गलियों में दिखने लगा चुनाव का खुमार
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का खुमार अब लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। शहर की गलिया पार्टियों के झंडों, तोरणद्वारों और बैनर से सज गई हैं। प्रत्येक गली के चौराहों पर सभासद और चेयरमैन प्रत्याशियों के होर्डिंग्स लग गए हैं। चेयरमैन और सभासद टोलियों में जनता से वोट मांगने जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रालोद प्रत्याशी को छोड़कर अन्य चार राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के होर्डिंग्स और बैनर पूरे शहर में लग गए हैं। चारों दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इनके साथ जिले के सभी 50 वार्डों में चुनावी माहौल गरमा गया है। वार्ड सभासद के प्रत्याशी हर घर में कई-कई बार अपनी आमद कर चुके है। वार्डों की सभी गलियों में बैनर, पोस्टर, झंडे, बंदनवार लग गई हैं। प्रचार अभियान जोर शोर से शुुरू हो जाने से हर गली में अब चुनाव पर ही चर्चा हो रही है। अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, किसकी जाति किसके साथ। वार्ड में किसके बीच होगा असली मुकाबला यह बस आम जनता की चर्चा के विषय हैं। कुल मिलाकर चुनाव का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है।
विज्ञापन


सुबह और शाम में मुख्य प्रचार
प्रत्याशी सुबह छह बजे से दस बजे तक और शाम को छह बजे से रात्रि दस बजे तक मुख्य रुप से प्रचार कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस बीच ठंड के मौसम में हर कोई अपने घर मिल जाता है। खासकर वार्ड सभासद के लिए यह समय सबसे मुफीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालयों पर चाय-पकोडे़
चेयरमैन और वार्ड सभासद के कार्यालयों पर देर रात तक रौनक है। इन कार्यालयों पर रात्रि 12 बजे तक चाय और पकोड़ों के दौर चल रहे हैं। कुछ जगह अलग-अलग व्यवस्था भी है। वोटरों की खाने पीने के डिमांड प्रत्याशी पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed