{"_id":"59c40afa4f1c1b1f688b5c92","slug":"51506020090-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। खेड़ा चौंगावा के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए जेई का घेराव किया।
बृहस्पतिवार को गांव खेड़ा चौंगावा के दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि दो सप्ताह से गांव में ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। शिकायत करने पर भी विद्युत विभाग की ओर से अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जेई जेई संजीव कुमार का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश हैं, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी विद्युत अधिकारियों ने गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। जेई संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को ट्रांसफार्मर आ चुका है लाइनमैन को भेजकर शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। भाकियू नेता बिट्टू ठाकुर, अखिलेश, धर्मपाल, जोगिंद्र, अशोक, राजेंद्र, भागसिंह, सहदेव, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।