{"_id":"59bc2b484f1c1b23688b4d6c","slug":"51505504072-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का चीनी मिल भैसाना पर धरना जारी रहा। चेतावनी दी गई कि जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं मिलेेगा, आंदोलन जारी रहेेगा।
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेस और सपाई बजाज चीनी मिल भैसाना पर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक ने किसानों के बीच बताया कि भुगतान के संबंध में दो प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिले और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने डीएम से भी निर्धारित समय में भुगतान करने का आश्वासन नहीं भुगतान के चेक देने की मांग की। बताया कि बकाया भुगतान दिलवाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। धरना स्थल से चेताया कि जब तक किसान कि एक-एक पाई का भुगतान नही होगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर उन्होंने सोमवार को बड़ी पंचायत के आयोजन की घोषणा की। जिसमें बकाया भुगतान के संबंध में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर सपा नेता अतहर हसन, हाजी जमशेद, चरण सिंह, पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक, ब्रजबीर मलिक, करतार सिंह, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।