{"_id":"59b049104f1c1bf07f8b471c","slug":"51504725264-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक व मेधावियों का सम्मान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक व मेधावियों का सम्मान किया
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक और मेधावियों का सम्मान किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भारत विकास परिषद की शाखा बुढ़ाना द्वारा गुरु वंदन व छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मठ शिक्षक व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कस्बे के शारदेधाम इंटर कॉलेज परिसर मे बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका उमा शर्मा को परिषद की महिला संयोजिका चंद्रप्रभा शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज के हाईस्कूल व इंटर में उच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने कहा पूर्व समय में भारत विश्व को शिक्षा देने का केंद्र था। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सत्यकुमार गोयल, नत्थू गर्ग, नरेंद्र जैन, अशोक गोयल, अवध बिहारी गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, मनीष संगल, महेश आदि उपस्थित रहें।