{"_id":"5998a0b74f1c1b5a188b48cb","slug":"51503174839-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बसों का किया रुट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बसों का किया रुट डायवर्ट
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने बसों का किया रूट डायवर्ट
खतौली। ट्रेन हादसे के बाद बोगियों से निकली यात्रियों की भीड़ नगर की सड़कों पर आ गई थी, जिससे जीटी रोड, जानसठ रोड पर यात्रियों की भीड़ अपने घरों को जाने के लिए इधर उधर अन्य वाहनों में बैठने के लिए भटक रही थी। प्रशासन ने नगर में जाम की स्थिति न बन जाए इसलिए हाईवे पर भैंसी कट से नगर में आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। सभी वाहनों को सीधे हाईवे से निकाला गया। उधर, जानसठ रोड का यातायात भी डायवर्ट करके मिल रोड से सफेदा बाइपास की ओर निकाला गया।
बोगी घुसने से परिवार के लोगों की चीख निकली
ट्रेन हादसे में जगत कालोनी निवासी चौधरी जगत सिंह के मकान में एक बोगी जा घुसी। मकान में बोगी घुसने और तेज धमाके की आवाज से परिवार के लोगों की चीख निकल गई थी। परिवार में मौजूद लोग काफी देर तक तो यह नहीं समझा सके कि हुआ क्या है। काफी देर बाद पता चला कि ट्रेन हादसा हुआ है और एक बोगी दीवार तोड़कर मकान में आ घुसी है। गनीमत यह रही कि पूरी बोगी मकान में नहीं घुसी। अगर बोगी मकान में पूरी घुस जाती तो परिवार के लोगों की भी जान जा सकती थी।