फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन

चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन
चीनी वस्तुओं कर बहिष्कार किया जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने की मांग को लेकर शिव चौक पर प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि जिस प्रकार चीन भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है, हमें चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उसकी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। चीन आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान के साथ है। जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भारत सरकार को चीन को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। चीन ने अपना सामान बेचकर यहीं से पैसा कमाया और हमें ही धमकी देता है। चीन में बनी सभी चीजों का बहिष्कार होना चाहिए। जिला महामंत्री राजेंद्र काटी ने कहा कि भारत सरकार को चीन में निर्मित वस्तुओं पर रोक लगानी चाहिए। शिवचौक पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने वालों में राकेश ढींगरा, जनार्दन विश्वकर्मा, जयपाल शर्मा, सुशील सिंघल, सचिन, इंद्रसेन बिंदल, महमूद आलम, मुदित जैन, नरेश अरोरा, नीरज बंसल, विपिन मित्तल, गौरव जैन, अमित, राजीव गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed