{"_id":"634c536d80a6bc6d625094bc","slug":"51-crore-budget-released-to-model-village-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt60989394","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मॉडल गांव को 51 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मॉडल गांव को 51 करोड़ का बजट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव पर स्वच्छ मॉडल गांव के लिए 51 करोड़ का बजट जारी हो गया है। जिला प्रशासन ने इस योजना में 134 गांवों का चयन किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि जिले में 134 गांवों में पंचायती राज विभाग गांव की जनता के सहयोग से सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करेगा। घर-घर कूड़ा कलेक्ट करने को ई-रिक्शा लगाई जाएगी। प्रत्येक गांव में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था होगी। सफाई व्यवस्था और पानी की निकासी पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।
जिले के 134 गांवों को इस कार्य के लिए 51 करोड़ का बजट जारी हो गया है। इस बजट का प्रयोग ग्राम पंचायत की देखरेख में होगा। गांवों में सफाई व्यवस्था शहरों की तर्ज पर होगी। गांवों में पहली बार यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। जो पैसा जारी हुआ है इसमें 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार खर्च कर रही है। इन गांवों के बाद अन्य गांवों में भी यह अभियान चलेगा। गांवों में कार्यों को अब तेजी के साथ किया जाएगा।