फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 wards in the new delimitation of the municipality

नगर पालिका के नए परिसीमन में हुए 50 वार्ड 

Tue, 25 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 wards in the new delimitation of the municipality
election - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के नए परिसीमन में 45 के स्थान पर पालिका परिषद में अब 50 वार्ड हो गए हैं। इस बार शहर के खालापार में दो वार्ड बढ़े हैं। जनकपुरी, रामपुरी और नईमंडी में जानसठ रोड पर भी एक वार्ड बढ़ा है। 27 अप्रैल तक नए वार्ड गठन पर आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।       
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर इस बार के निकाय चुनाव में नए स्वरूप में होगी। पालिका में इस बार 45 के स्थान पर 50 वार्ड होंगे। 50 वार्ड के लिए परिसीमन जारी हो गया है। नए परिसीमन में जनता से 27 अप्रैल तक आपत्तियां मागी गई हैं। जनता अपना सुझाव दे सकती है। पालिका का जो नया स्वरूप सामने आ रहा है, उसके अनुसार खालापार में दो वार्ड बढ़ गए हैं। रामपुरी और जनकपुरी में भी एक-एक वार्ड बढ़ा है। नईमंडी में जानसठ रोड पर एक वार्ड की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


ईओ नगर पालिका अजीत सिंह ने बताया कि शहर की आबादी इस समय तीन लाख 67 हजार 343 है। इस आबादी को 50 वार्डों में विभाजित किया गया है। एक वार्ड के हिस्से में सात हजार 334 की आबादी आ रही है। शासन से जारी गाइडेंस के आधार पर औषत आबादी में परिस्थितियों के आधार पर एक वार्ड में केवल 15 प्रतिशत ही कम या ज्यादा हो सकती है। इसी के आधार पर सभी 50 वार्ड गठित किए जा रहे हैं। जनता में किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 27 अप्रैल तक अपनी बात रख सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed