{"_id":"60563cc98ebc3ee64f1ce248","slug":"50-lakh-rupees-will-be-spent-on-the-devi-temple-of-kuralasi-village-muzaffarnagar-news-mrt5308882113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरालसी गांव के देवी मंदिर पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरालसी गांव के देवी मंदिर पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/जानसठ। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरालसी में देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री का वीडियो कांफ्रेंसिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने मंदिर के सुंदरीकरण का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक ने विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन भी किया। वहीं, प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 48 लाख 52 हजार रुपए की परियोजना का विधायक विक्रम सैनी द्वारा शिलान्यास किया गया।
बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के गांव कुरालसी के चिंतपूर्णी मां शाकंभरी देवी मंदिर को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना में शामिल किया गया है। शनिवार को गांव के देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, विनीत कात्यान, ठा. मामचंद तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
ज्ञानेश्वर मंदिर का होगा कायाकल्प
कस्बे के प्राचीन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर समिति के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पहली किस्त 24 लाख 22 हजार रुपये की जारी कर दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर जयप्रकाश कांबोज और संचालन दीपेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान एसडीएम जैनेंद्र कुमार सिंह, सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर डीके त्यागी, बीडीओ संत प्रकाश, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।