फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 accountants will feed the data of farmers for relief

Muzaffarnagar News: राहत के लिए किसानों का डाटा फीड करेंगे 50 लेखपाल

Fri, 11 Aug 2023 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
50 accountants will feed the data of farmers for relief
खबर का असर
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने श्रीराम कॉलेज से दो दिन के लिए 50 कंप्यूटर लिए
- एक किसान की फिडिंग में लग रहा 20 मिनट का समय

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने अतिवृष्टि में किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कंप्यूटर फिडिंग के लिए एक साथ 50 लेखपाल लगा दिए हैं। श्रीराम कॉलेज के कंप्यूटर कक्ष में यह कार्य शुरू किया गया है। एसडीएम सदर ने दावा किया कि दो दिन में किसानों के नुकसान को लेकर फिडिंग का काम पूरा हो जाएगा।
जिले की चारों तहसीलों में अतिवृष्टि से 10,322 किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सदर तहसील में है। सदर तहसील के पुरकाजी ब्लाक में किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदेश सरकार ने जिले को बाढ़ में घोषित न कर अतिवृष्टि वाले जिलों में घोषित किया है। मुआवजा उन्हीं किसानों को मिल पाएगा, जिनके नुकसान का रिकार्ड सरकार की वेबसाइट पर फीड होगा। एक किसान का रिकाॅर्ड फीड करने के लिए शुरू में 35 और अब 20 मिनट लग रहे हैं। ऐसे में दस हजार 322 किसानों का डेटा फीड करना आसान नहीं था।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने पेज दो पर समाचार प्रकाशित किया था। प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह ही श्रीराम कॉलेज के 50 कंप्यूटर लिए है। सदर तहसील के 50 लेखपालों को यहां डाटा फीड करने के लिए लगाया गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिले की चारों तहसील के एसडीएम को दो दिन में फिडिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि लेखपालों को दिन-रात कार्य करने के लिए कहा गया है। हम दो दिन में फिडिंग का कार्य पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed