फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   4734 new voters increased in Deoband assembly

देवबंद विधानसभा में 4734 बढ़े नये मतदाता

Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
4734 new voters increased in Deoband assembly
2747 नये युवा मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की जीत-हार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान दौरान देवबंद विधानसभा क्षेत्र में 4734 नये मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 2747 मतदाता 18-19 वर्ष की आयु के हैं। जो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जीत हार तय करेंगे।
प्रदेश में एक नवंबर से आरंभ हुआ मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पांच दिसंबर को संपन्न हुआ। एक माह से अधिक समय तक चले अभियान में बूथों पर विशेष शिविरों का भी आयोजन हुआ। इसमें नये वोट बनाने के लिए साथ त्रुटियों को दुरुस्त किया। बीएलओ ने घर-घर जाकर भी नये मतदाता तलाशकर वोट बनाई। इस अभियान में देवबंद विधानसभा क्षेत्र में 9433 नये वोट बनाई । जबकि 4699 वोट (मृतक या बाहर चले गए) काटी। 130 मतदाताओं ने सूची में नाम, पता समेत अन्य त्रुटियों को दुरुस्त कराने को फार्म भरे। इस प्रकार मतदाता सूची में नये 4734 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया 2747 ऐसे नये वोट बने हैं, इनकी आयु 18 से 19 वर्ष की है। उन्होंने बताया पांच जनवरी 2022 तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने की संभावना है। एसडीएम के मुताबिक देवबंद विधानसभा में 400 पोलिंग बूथ हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र को 36 सेक्टर और तीन जोन में बांटा है। उधर, विधानसभा चुनाव के फरवरी 2022 में होने की संभावना को देखकर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी टिकट पाने की जुगत पाने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed