{"_id":"61a526bb048676419a31e043","slug":"45-lakh-stolen-from-irrigation-department-official-s-house-muzaffarnagar-news-mrt566911778","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के अधिकारी के घर से 45 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के अधिकारी के घर से 45 लाख की चोरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के द्वारिकापुरी में चोरी के घटना की जांच करती पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावों के बावजूद बंद मकानों में चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। नई मंडी क्षेत्र की पॉश कॉलोनी ओम रेजेडेंसी में बदमाशों ने सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के मकान में घुसकर लगभग 45 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवार घर लौटा तो वारदात की जानकारी मिली। सीओ नई मंडी और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
ओम रेजिडेंसी निवासी मामचंद गुप्ता अपने परिवार के साथ शामली गए हुए थे। सोमवार को वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। परिवार मकान में दाखिल हुआ तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अलमारियां चेक की तो करीब गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था।
पीड़ित के भतीजे मोनू मित्तल ने एसएसपी अभिषेक यादव को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर नई मंडी पंकज पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौके जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब 70 हजार की नकदी समेत उनका करीब 45 लाख के लगभग नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और वापस लौट गई।
विज्ञापन
जहां सामान रखा था, वहीं पहुंचे बदमाश
पीड़ित परिवार वापस लौटा तो वारदात की जानकारी मिली। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने दरवाजा खोला और वह सीधे जिस कमरे मेें सामान रखा था, वहीं पर पहुंचे। इसके अलावा मकान में उनकी कहीं मौजूदगी नहीं मिली है। लॉक भी तोड़ा नहीं गया, बल्कि चॉबी से खोला गया है।
चार दिन बाद लौटा था परिवार
सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि परिवार ने बताया कि वह 25 नवंबर को शामली में गए थे और सोमवार सुबह लौटे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बदमाशों के निशाने पर बंद मकान
शहर में बंद मकान और दुकानें बदमाशों के निशाने पर हैं। सर्दी बढ़ते ही वारदातें भी बढ़ने लगी है। लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में पुलिस की गश्त नहीं बढ़ी है।