फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   437 teachers were absent on the first day in the evaluation of answer sheets

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पहले दिन 437 शिक्षक रहे गैर हाजिर

Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
437 teachers were absent on the first day in the evaluation of answer sheets
राजकीय कालेज में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिए और हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शहर के पांच कॉलेजों में शुरु हो गया है। पहले दिन इंटरमीडिएट के मूल्यांकन में 231 शिक्षक अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वाले 206 शिक्षक गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार के बताया कि शहर के दो इंटर कॉलेजों में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इनमें डीएवी इंटर कॉलेज में 25 उप प्रधान परीक्षकों में से केवल 13 ही उपस्थित रहे। 195 सहायक परीक्षकों में से 92 ही आए, 103 अनुपस्थित रहे। पहले दिन 1116 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही हो पाया। राजकीय इंटर कॉलेज में 323 सहायक परीक्षकों में से केवल 220 ही उपस्थित रहे। उप प्रधान निरीक्षकों में 34 में से केवल 21 उपस्थित रहे। पहले दिन यहां केवल 651 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

शहर के तीन इंटर कॉलेजों में कक्षा दस की यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इनमें छोटूराम इंटर कॉलेज में संस्कृत, गणित, होम साइंस, साइंस की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। यहां 318 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं, पहले दिन 239 ही कॉपी चैक करने पहुंचे। 79 अनुपस्थित रहे। 32 उप प्रधान परीक्षकों में से केवल 22 ही उपस्थित रहे। पहले दिन केवल 3671 उत्तर पुस्तिकाओं का यहां मूल्यांकन हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज में 30 उप प्रधान परीक्षक में से केवल 22 ही मौजूद रहे। सहायक परीक्षक में 292 के स्थान पर केवल 247 ही पहुंचे। पहले दिन यहां 4241 कॉपी की ही मूल्यांकन हो पाया। विद्यालय में संगीत वादन, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, चित्रकला की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है।

इस्लामिया इंटर में हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, कृषि, कंप्यूटर, मानव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। यहां उप निरीक्षकों में 33 के स्थान पर 25 और सहायक परीक्षकों में 333 के स्थान पर 277 ही पहुंचे। पहले दिन 5220 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed