फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   42 buses from Muzaffarnagar to Haridwar and Shukratal

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हरिद्वार और शुक्रताल के लिए लगाईं 42 बसें

Fri, 24 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
42 buses from Muzaffarnagar to Haridwar and Shukratal
- यात्रियों की सुविधा के लिए इन मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कार्तिक गंगा स्नान के अवसर पर गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था बनाई है। दिल्ली, मुजफ्फरनगर से हरिद्वार व शुक्रताल के लिए 42 बस अतिरिक्त तौर पर लगाई है। इन बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। मुजफ्फरनगर से शुक्रताल के लिए सुबह आठ बजे पहली बस का आवागमन शुरू होगा।
कार्तिक गंगा स्नान करने का बड़ा फल मिलता है। इसीलिए गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु दूर दराज से हरिद्वार व शुक्रताल पहुंचते हैं, जो गंगा स्नान कर पुण्य कमाते हैं। लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने के मद्देनजर परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने भी तैयारी की है। दिल्ली व मुजफ्फरनगर से दोनों तीर्थ स्थलों के लिए अतिरिक्त तौर पर बसों को संचालित किया है। परिवहन निगम अधिकारियों ने शुक्रताल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई रोडवेज बस अडडा भी बनाया है। यहां से हर आधे घंटा बाद बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले रोजाना मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के लिए 22 बसें चलती थीं। गंगा स्नान को देखते हुए इस मार्ग पर 18 बसों को बढ़ाया गया है। अब गंगा स्नान तक इस मार्ग पर 40 बसें दौड़ेंगी। बढ़ाई बसों के चार चार फेरे भी बढ़ाए गए हैं। मुजफ्फरनगर डिपो की दिल्ली से हरिद्वार के लिए बीएस 6 वाली पांच बसें संचालित की जा रही थीं। अब संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई है। 12 बसों को दिल्ली से हरिद्वार के लिए बढ़ाया गया है। मुजफ्फरनगर से शुक्रताल के लिए पहले शाम व सुबह दो बसों का संचालन होता था। अब इस मार्ग पर चार बस दौड़ेंगी। सभी बसों के आठ-आठ फेरे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------- कोटगंगा स्नान के मद्देनजर व्यवस्था बनाते हुए हरिद्वार व शुक्रताल मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई है। इसके बाद भी यदि बसों की जरूरत पड़ती है तो व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था गंगा स्नान मेला संपन्न होने तक चलेगी - राजकुमार तोमर, केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed